ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरकपाली के चक्रव्यूह में फंसे अरविंद, साधु एवं हरेलाल

कपाली के चक्रव्यूह में फंसे अरविंद, साधु एवं हरेलाल

कपाली के चक्रव्यू में जहां निर्दलीय प्रत्याशी अरविन्द कुमार सिंह, भाजपा प्रत्याशी साधुचरण महतो एवं आजसू प्रत्याशी हरेलाल महतो फंसकर रह...

कपाली के चक्रव्यूह में फंसे अरविंद, साधु एवं हरेलाल
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरWed, 25 Dec 2019 01:58 AM
ऐप पर पढ़ें

कपाली के चक्रव्यू में जहां निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद सिंह, भाजपा प्रत्याशी साधुचरण महतो एवं आजसू प्रत्याशी हरेलाल महतो फंस गये, वहीं झामुमो प्रत्याशी सविता महतो इस चक्रव्यू को भेदने में कामयाब रहीं। ईचागढ़ विधानसभा सीट पर जीत में कपाली नगर परिषद के कुल 22 बूथों में पड़ने वाले वोट अहम रोल निभाते रहे हैं। इसबार भी सभी प्रत्याशी कपाली क्षेत्र में ज्यादा फोकस थे। चुनाव परिणाम में मिले आंकड़े के मुताबिक कपाली की जनता ने झामुमो प्रत्याशी सविता महतो पर ज्यादा वोट बरसाये। कपाली में बूथ संख्या 316 से 337 बूथ में कुल 15,194 वोटर हैं, जिसमें सविता महतो को सबसे ज्यादा 10,690 वोट मिले। साधुचरण महतो को 1,288 वोट, हरेलाल महतो को 755 वोट तथा अरविंद सिंह को 1,262 वोट प्राप्त हुए। जबकि 69 वोटरों ने अपना वोट नोटा में दिये।

कपाली नगर परिषद के अध्यक्ष सोभारानी महतो एवं उपाध्यक्ष सरवर आलम के कांग्रेस से जुड़े होने का सविता महतो को फायदा मिला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें