ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरबच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बीते 31 अगस्त को नौ वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म मामले का  आरोपी लादेन हेम्ब्रम को पुलिस ने सरायकेला से गिरफ्तार कर लिया। आदित्यपुर थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह...

बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरThu, 13 Sep 2018 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें

आदित्यपुर थाना क्षेत्र में 31 अगस्त को नौ वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी लादेन हेम्ब्रम को पुलिस ने सरायकेला से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से आदित्यपुर थाना में पूछताछ की जा रही है।

आदित्यपुर थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना थी कि आरोपी सरायकेला आनेवाला है। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे सरायकेला से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। गौरतलब है कि घटना के दिन बच्ची आरोपी की पुत्री के साथ खेल रही थी। इसी क्रम में बहला फुसलाकर बच्ची को अपने साथ ले गया। वहीं अपनी बेटी को बाजार भेजकर बच्ची को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें