आरएसबी यूनिट-3 के शिविर में 501 यूनिट रक्तदान
Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
आदित्यपुर के आरएसबी यूनिट-3 में वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक चला, जिसमें जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग से कुल 501 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी और अन्य लोग मौजूद थे।

आदित्यपुर। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरएसबी यूनिट-3 के कैंटीन हॉल में मंगलवार को वार्षिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर प्रातः 9 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक चला। जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 501 यूनिट रक्तदान हुआ। इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर आरएसबी की ग्रुप एचआर जया सिंह, राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह समेत कंपनी के अधिकारी व अन्य लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


