टाउन से बाहर बन रहा शहर का पहला टाउन हाल सह ऑडिटोरियम

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में 18 करोड़ से बन रहा टाउन हाल सह ऑडिटोरियम शहर से बाहर बन रहा है, जिसे लेकर लोगों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। पार्षदों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस निर्माण को रोकने की मांग की है, ताकि निगम क्षेत्र के लोग इसका लाभ उठा सकें।

टाउन से बाहर बन रहा शहर का पहला टाउन हाल सह ऑडिटोरियम

आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में 18 करोड़ से बन रहा टाउन हाल सह ऑडिटोरियम शहर से बाहर बन रहा है, जिसे लेकर लोगों ने सवाल खड़े कर दिये हैं। टाउन हाल आदित्यपुर नगर निगम के इलाके को छोड़ औद्योगिक क्षेत्र के सातवें चरण में बन रहा है। यह एक बिल्डर की आवासीय सोसाइटी की बाउंड्री से सटाकर बनाया जा रहा है। इसे लेकर अब ज़ुडको और निगम प्रशासन पर तरह-तरह के आरोप लग रहे हैं। क्योंकि शहर से दूर इस टाऊन हाल का लाभ आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लोग नहीं उठा पाएंगे। टाउन हाल निर्माण का काम रामगढ़ की एक ठेका कंपनी को मिला है। ठेका कंपनी ने पेटी कांट्रैक्ट में हजारीबाग की एक ठेका कंपनी को काम दे रखा है।

पार्षदों की चिंता

इधर, इस लेकर निगम के कई पार्षद मुखर होने लगे हैं। पार्षदों का कहना है कि टाउन हाल ऐसा जगह बनना चाहिए, जहां शहर के लोग पहुंचकर लाभ उठा सकें। पार्षद सुधीर चौधरी ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री और राज्य के नगर विकास विभाग के मंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें इस महत्वकांक्षी योजना का काम रोकते हुए ऐसे स्थान पर निर्माण का मांग की है, जहां पर निगम क्षेत्र के लोग इसका लाभ शादी समारोह और अन्य कार्यों में उठा सकें।

सड़क की समस्या

औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों से होगा जाना : इस टाउन हाल तक पहुंचने के लिए औद्योगिक क्षेत्र की सड़क का इस्तेमाल करना पड़ेगा। क्योंकि और कोई भी रास्ता नहीं है। अब बड़े कार्यक्रमों और शादी समारोह के लिए लोग बुक तो कर लेंगे, लेकिन औद्योगिक क्षेत्र के बड़े-बड़े ट्रक के आवागमन से दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टाउन हाल का निर्माण कहाँ हो रहा है?
टाउन हाल आदित्यपुर नगर निगम के इलाके को छोड़ औद्योगिक क्षेत्र के सातवें चरण में बन रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।