
दिसंबर शुरू होते ही आदित्यपुर के पिकनिक स्पॉट गुलजार, सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन अलर्ट
दिसंबर की शुरुआत होते ही आदित्यपुर के पिकनिक स्थलों पर भीड़ बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने सभी थाना प्रभारियों को निगरानी और पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया है। हंगामा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आदित्यपुर। दिसंबर शुरू होते ही आदित्यपुर और आसपास के पिकनिक स्पॉट सैलानियों से भरने लगे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने सभी थाना प्रभारियों को पिकनिक स्थलों पर खास निगरानी और लगातार पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया है। एसपी ने स्पष्ट कहा है कि पिकनिक स्पॉट पर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख़्त कार्रवाई होगी। खासकर शराब पीकर हंगामा करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी पहल से पुलिस टीमों को पहले ही अलग-अलग जगहों पर तैनात कर दिया गया है। आदित्यपुर के सीतारामपुर डैम, गंजिया बराज, चांडिल डैम सहित सभी प्रमुख पिकनिक स्पॉट पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

प्रशासन का लक्ष्य है कि लोग सुरक्षित माहौल में परिवार के साथ पिकनिक का आनंद ले सकें। दिसंबर के पहले रविवार की तैयारी दिसंबर शुरू हो चुका है और पहले रविवार को आदित्यपुर समेत जिले के विभिन्न पिकनिक स्पॉट पर सैलानियों से गुलजार होने की संभावना है। इसे देखते हुए सभी पिकनिक स्पॉट पर गश्त तेज करने व असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है। वहीं, सड़कों पर फर्रराटेदार बाइक चलानेवाले हुड़दंगियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। जिले के सभी पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस नशापान करनेवालों पर कार्रवाई करेगी। शराब पीकर पिकनिक स्पॉट पर हंगामा करनेवालों को चिह्नित कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। मुकेश कुमार लुणायत, एसपी, सरायकेला।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




