आदित्यपुर में फायरिंग कांड के तीन आरोपी अब भी फरार

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share

आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित संजय इलेक्ट्रोनिक्स में 14 मार्च को हुई फायरिंग के एक माह बाद भी तीन आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई प्रभावित हो रही है। एसपी ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रखने की बात कही।

आदित्यपुर में फायरिंग कांड के तीन आरोपी अब भी फरार

आदित्यपुर,संवाददाता। आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित संजय इलेक्ट्रोनिक्स में 14 मार्च को हुई फायरिंग की घटना के करीब एक माह बीत जाने के बाद भी तीन नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इसको लेकर आदित्यपुर पुलिस की कार्यशैली, विशेषकर जांच अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने मामले में एक आरोपी ऋषि मिश्रा को आरआइटी पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है।अन्य नामजद आरोपी अमित रंजन उर्फ सानू सिंह, अमन सिंह और शाहिल सोनकर अब भी फरार हैं। इनमें अमित रंजन उर्फ सानू सिंह बजरंग दल से जुड़े रहे हैं और आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड-17 से प्रत्याशी भी रह चुके हैं।

घटना के पीड़ित संजय यादव ने पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि मामले में राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई प्रभावित हो रही है, जिससे उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।वहीं, एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।एसपी ने आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की को कड़े निर्देश देते हुए फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा है। बताया जा रहा है कि फरार आरोपियों के कथित राजनीतिक संबंधों को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है।फोटो : फायरिंग घटना की जांच करती पुलिस (फाइल)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।