Adityapur News: थाना रोड में गंदगी की डीसी से शिकायत
Adityapur News: आदित्यपुर के थाना रोड की खराब स्थिति को लेकर जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ने अधिकारियों को शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि कचरा जमा होने से सड़क संकीर्ण हो गई है और स्थानीय लोग दुर्गंध तथा जाम से परेशान हैं। नाली के गंदे पानी की समस्या के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

Adityapur News: आदित्यपुर। थाना रोड की बदहाली को लेकर जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने जिले के डीसी, एसडीओ सरायकेला व आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त से लिखित शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि आदित्यपुर थाना रोड पर केडिया पेट्रोल पंप के सामने नगर निगम द्वारा कचरा जमा करने से सड़क संकीर्ण हो गयी और दुर्गंध व सड़क जाम से लोग परेशान हैं. इतना ही नहीं खुले आम सड़क पर नाली का गंदा पानी बहाया जा रहा है, जिससे पैदल चलना कठिन हो गया है। नाली जाम करने वाले लोगों के विरुद्ध बीएनएसएस 152 (133 दप्रस) के तहत कार्रवाई करते हुए सफाई करवाने की मांग प्रशासन से की गयी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


