Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsAdityapur Road Construction Process Resumes After NOC Issued by Forest Department
जयप्रकाश उद्यान सड़क निर्माण को मिली हरी झंडी, वन विभाग की पेंच सुलझी — सांसद जोबा मांझी के शिलान्यास वाली सड़क बनेगी अब हकीकत

जयप्रकाश उद्यान सड़क निर्माण को मिली हरी झंडी, वन विभाग की पेंच सुलझी — सांसद जोबा मांझी के शिलान्यास वाली सड़क बनेगी अब हकीकत

संक्षेप: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 में जयप्रकाश उद्यान की सड़क निर्माण प्रक्रिया अब फिर से शुरू हो गई है। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वन विभाग ने एनओसी जारी की। सांसद जोबा मांझी द्वारा आठ महीने पहले शिलान्यास किए गए इस कार्य के लिए 72.63 लाख रुपये की लागत से 920 मीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी।

Sat, 1 Nov 2025 01:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 अंतर्गत जयप्रकाश उद्यान की सड़क निर्माण को लेकर लंबे समय से अटकी हुई प्रक्रिया अब पटरी पर आ गई है। शुक्रवार को उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वन विभाग की ओर से एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) जारी कर दी गई। इससे सड़क निर्माण में आ रही सबसे बड़ी बाधा दूर हो गई है।गौरतलब है कि इस सड़क का शिलान्यास करीब आठ माह पूर्व सांसद जोबा मांझी ने किया था, लेकिन वन विभाग की एनओसी की समयसीमा समाप्त हो जाने के कारण निर्माण कार्य रोक दिया गया था। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय स्तर पर काफी समय से राजनीति भी गरमा रही थी।बैठक

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

के बाद उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने हिंदुस्तान को बताया कि जयप्रकाश उद्यान सड़क निर्माण से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। वन विभाग को निर्देश दिया गया है कि वे इस आलोक में आदित्यपुर नगर निगम को औपचारिक पत्र के माध्यम से एनओसी भेज दें, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सके।वन विभाग की मंजूरी मिलने के बाद अब 920 मीटर लंबी सड़क का निर्माण 72.63 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसका ठेका भारद्वाज कंस्ट्रक्शन को दिया गया है।एनओसी जारी होने की खबर के बाद जयप्रकाश उद्यान कॉलोनी के लोगों में खुशी की लहर है। स्थानीय समाजसेवी आर.के. सिन्हा ने माननीय सांसद जोबा मांझी, सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन, मनोहरपुर विधायक जगत मांझी और उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित इस सड़क निर्माण की मंजूरी से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है।