Adityapur Railway Station Signature Campaign for Express Train Stops आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर मंच ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, Adityapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsAdityapur Railway Station Signature Campaign for Express Train Stops

आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर मंच ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर झारखंड चेतना मंच ने एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। कोरोना काल में कई ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया था, जिसे अब पुनः शुरू करने की मांग की जा रही...

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरThu, 28 Aug 2025 12:59 PM
share Share
Follow Us on
आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर मंच ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर झारखंड चेतना मंच के द्वारा एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से झारखंड चेतना मंच के सुरेश धारी, समरेंद्र तिवारी, राहुल यादव आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ज्ञात हो की रेलवे के द्वारा कोरोना कल के समय से ही कई ट्रेनों का ठहराव आदित्यपुर में बंद कर दिया गया था, लेकिन कोरोना काल बीतने के बाद भी उन ट्रेनों को आदित्यपुर में ठहराव प्रारंभ नहीं किया गया है। ट्रेनों की ठहराव की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान में समाजसेवी और रेल यात्रीगण शामिल हुए।

उन्होंने इस मांग का पुरजोर समर्थन किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंबुज कुमार और भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र कुमार सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने झारखंड चेतना मंच के इस मांग को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता लालबाबू सरदार, शैलेश सिंह, शिव शंकर यादव, बैकुंठ चौधरी, मुनचुन झा, संजीव द्विवेदी, उमेश महतो, प्रदीप मुखी, नटवर करुआ, श्रीनिवास यादव, बाबू तिवारी, बबुआ झा, सतीश मिश्रा आदि शामिल थे। गौरतलब है कि आदित्यपुर रेलवे स्टेशन कोल्हान का व्यस्त स्टेशन है। झारखंड चेतना मंच द्वारा निम्नलिखित एक्सप्रेस ट्रेनों के विशेष रूप से ठहराव की मांग की गई है। इसमें टाटा थावे एक्सप्रेस, 18181/82, टाटा बक्सर एक्सप्रेस 18183/84, टाटा दुर्ग एक्सप्रेस,13287/88, टाटा गोड्डा एक्सप्रेस , 18185/86, टाटा जयनगर एक्सप्रेस 18119/20,टाटा धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस13301/02समेत सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के आदित्यपुर स्टेशन पर ठहराव की मांग की गई है। सुरेश धारी ने बताया कि इन मांगों को लेकर झारखंड चेतना मंच का एक प्रतिनिधिमंडल मंडल रेल प्रबंधक चक्रधरपुर और रेल महाप्रबंधक और स्थानीय सांसदों से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।