आदित्यपुर में सड़क अतिक्रमण पर पुलिस की कार्रवाई
आदित्यपुर थाना के इमली चौक से थाना रोड तक अवैध अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस ने 50 फुटपाथी दुकानदारों पर 2500 रुपये का फाइन लगाया है। थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा कि यह कार्रवाई सड़क पर यातायात बाधित होने की शिकायतों के कारण की गई है। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर थाना अंतर्गत इमली चौक से लेकर थाना रोड तक सड़क पर अवैध अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने 50 फुटपाथी दुकानदारों का फाइन काटा है। इसमें दुकानदारों से मिलाकर 2500 रुपये फाइन काटा गया है। पुलिस ने बीते दिनों पुलिस एक्ट-1861 की धारा 34 के तहत 50 फुटपाथी दुकानदारों का फाइन काटा गया। फाइन काटने के दौरान दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि सड़क को छोड़कर दुकान लगाएं। आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि सड़क पर अवैध अतिक्रमण और यातायात बाधित के लिए लगातार मिल रही शिकायतों के उपरांत यह कार्रवाई की गई है।
उन्होंने कहा कि आदित्यपुर थाना रोड बहुत ही सेंसिटिव जोन में आता है। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी है। सड़क पर दुकान लगाने से एंबुलेंस के आवागमन एवं पुलिस वाहन निकलने में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।थाना प्रभारी ने कहा कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और जो व्यक्ति सड़क पर अवैध अतिक्रमण करते पकड़ा जाएगा, उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मुख्य सड़क को छोड़ कर सड़क किनारे ही वाहन लगाएं, जिससे यातायात बाधित न हो सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


