शराब कारोबारी शिवा मंडल के ठिकाने पर छापा, भारी मात्रा में शराब किया नष्ट
Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा में पुलिस ने शराब कारोबारी शिवा मंडल के अवैध शराब ठिकाने पर छापामारी की। इस दौरान 6 ड्राम में रखी 14 सौ लीटर जावा महुआ शराब को नष्ट किया गया। कार्रवाई से पहले मजदूर भाग...

आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा में शराब कारोबारी शिवा मंडल के अवैध शराब ठिकाने पर आदित्यपुर पुलिस ने छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध देसी शराब नष्ट किया है। अभियान के दौरान पुलिस ने यहां अवैध रूप से चल रहे देसी शराब ठिकाने पर छापामारी कर 6 ड्राम में रखी 14 सौ लीटर जावा महुआ शराब को नष्ट किया। कार्रवाई से पूर्व अवैध शराब भट्ठी में काम कर रहे मजदूर भाग खड़े हुए। वहीं, शराब माफिया शिव मंडल भी फरार है। अभियान में आदित्यपुर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, राहुल सिंह, आरक्षी राघवेंद्र कुमार, नीतीश पांडे आदि शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


