Adityapur News: आदित्यपुर में ड्रग तस्कर डॉली परवीन का बेटा शाहबाज खान गिरफ्तार, ब्राउन शुगर तस्करी मामले में था फरार
Adityapur News: आदित्यपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय शाहबाज खान को गिरफ्तार किया। वह ड्रग तस्करी के कुख्यात सरगना की संतान है और पिछले साल के ब्राउन शुगर मामले में फरार था। पुलिस उसकी आपूर्ति श्रृंखला और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है।

Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग तस्करी के कुख्यात सरगना एवं मुस्लिम बस्ती निवासी जेल में बंद डॉली परवीन के बेटे शाहबाज खान (19) को गिरफ्तार कर लिया गया। शाहबाज पिछले वर्ष दर्ज ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया है कि शाहबाज राज्य के बाहर से अवैध रूप से ब्राउन शुगर मंगा कर आदित्यपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में इसकी सप्लाई और बिक्री करता था।पुलिस
के अनुसार वह मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में सक्रिय था और युवाओं को अपना निशाना बना रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक शाहबाज इससे पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उसकी गिरफ्तारी को नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर उसके नेटवर्क, आपूर्ति श्रृंखला और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


