Adityapur News: आदित्यपुर बस्ती में पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति शुरू, लोगों ने जताया आभार
Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल की समस्या का समाधान हो गया है। सी और डी रोड में जलापूर्ति शुरू होने से स्थानीय निवासियों को राहत मिली है। डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जलापूर्ति के लिए जरूरी कदम उठाए। नागरिकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर धन्यवाद व्यक्त किया और अन्य समस्याओं का भी जिक्र किया।
Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के आदित्यपुर बस्ती स्थित सी और डी रोड में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। पाइपलाइन से जलापूर्ति शुरू होने के बाद बस्ती के घरों तक पानी पहुंचने लगा है। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।स्थानीय लोगों ने पेयजल समस्या को लेकर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह से शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जलापूर्ति का काम कर रही जिंदल एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद एजेंसी ने अलग कनेक्शन कर पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति शुरू कराई।पेयजल आपूर्ति बहाल होने पर वार्ड के प्रबुद्ध नागरिक और बुजुर्ग मंगलवार को डिप्टी मेयर कार्यालय पहुंचे।
सपन पाल के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने अंकुर सिंह का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। लोगों ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने से बस्तीवासियों को बड़ी राहत मिली है।इस दौरान नागरिकों ने नियमित साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, कचरा वाहन के नियमित फेरे और खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या भी रखी। डिप्टी मेयर ने समस्याओं को सुनते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति में बची तकनीकी कमियों को भी जल्द दूर कराया जाएगा।


