
मेयर पद के लिए होगा भाजपा का एक हीं समर्थित प्रत्याशी
फोटो: बैठक में शामिल भाजपाई आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर नगर निगम चुनाव की तैयारियों को
आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक रविवार को आदित्यपुर स्थित एक होटल में हुई। इसकी अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने की। बैठक में निकाय चुनाव पर मंथन के लिए प्रदेश द्वारा नियुक्त कोल्हान प्रमंडल के सभी चारों सदस्य पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, प्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री शैलेंद्र कुमार सिंह और जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अभय सिंह ने कोर कमेटी के सदस्यों से उनकी राय जानी। इसके निर्णय किया गया कि मेयर पद के लिए भाजपा का एक ही समर्थित उम्मीदवार मैदान में उतरेगा।
इससे पूर्व बैठक में भाजपा ज़िलाध्यक्ष ने मेयर पद के लिए आवेदन करने वाले सदस्यों के संबंध में कोर कमेटी के सदस्यों को जानकारी दी। डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि सभी की राय को प्रदेश नेतृत्व को पहुंचा दिया जाएगा। लेकिन मेयर प्रत्याशी का चयन प्रदेश नेतृत्व के द्वारा सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ही किया जाएगा। वहीं, शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाये, उसे जिताने की हम सब की ज़िम्मेदारी होगी। इस अवसर पर पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव, जिला परिषद के चेयरमैन सोना राम बोदरा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, राकेश मिश्रा, राकेश सिंह, रितिका मुखी, अभिषेक विशाल, देवेश महापात्रा उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




