अटल पार्क: तीन नोटिस के बाद भी संवेदक ने नहीं जमा किया किश्त की राशि, निगम ने दिया चौथा नोटिस

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

आदित्यपुर नगर निगम ने अटल पार्क के निर्माण से जुड़े संवेदक को अंतिम चेतावनी जारी की है। संवेदक ने 31.30 लाख रुपये की दूसरी किस्त और 4.77 लाख रुपये की जीएसटी राशि जमा नहीं की। निगम ने चार दिनों का समय दिया है, अन्यथा अनुबंध रद्द करने की कार्रवाई होगी। वार्ड पार्षद ने जीएसटी विभाग में शिकायत की है।

अटल पार्क: तीन नोटिस के बाद भी संवेदक ने नहीं जमा किया किश्त की राशि, निगम ने दिया चौथा नोटिस

आदित्यपुर नगर निगम ने अटल पार्क निर्माण से जुड़े संवेदक को दूसरी किस्त और जीएसटी संबंधी दस्तावेज जमा नहीं करने पर अंतिम चेतावनी जारी की है। निगम के अनुसार तीन नोटिस के बावजूद संवेदक ने 31.30 लाख रुपये की दूसरी किस्त तथा 4.77 लाख रुपये की जीएसटी राशि का चालान जमा नहीं किया। अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने चार दिनों के भीतर सभी बकाया राशि और दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अनुपालन नहीं होने पर ईएमडी जब्त, अनुबंध रद्द और ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर वार्ड पार्षद सुधीर चौधरी ने भी जीएसटी विभाग में शिकायत दर्ज कराई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।