Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsAdityapur Municipal Corporation Honors Sanitation Workers for Durga Puja and Diwali Cleanliness
आदित्यपुर नगर निगम में उत्कृष्ट स्वच्छता कार्य के लिए कर्मियों को सम्मानित किया गया

आदित्यपुर नगर निगम में उत्कृष्ट स्वच्छता कार्य के लिए कर्मियों को सम्मानित किया गया

संक्षेप: आदित्यपुर नगर निगम ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान उत्कृष्ट सफाई कार्य के लिए सफाई कर्मियों और अधिकारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश ने की। सफाई, ब्लीचिंग छिड़काव और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

Sat, 8 Nov 2025 02:42 AMNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

आदित्यपुर, संवाददाता। नगर निगम आदित्यपुर कार्यालय सभागार में मंगलवार को दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान उत्कृष्ट स्वच्छता कार्य करने वाले सफाई कर्मियों, ड्राइवरों, सुपरवाइजरों, राजस्व एवं तकनीकी पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश ने की। प्रशासक ने बताया कि दुर्गा पूजा से पूर्व उपनगर आयुक्त एवं सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में जोन वार विशेष दल का गठन किया गया था। इसके तहत सभी पंडालों, मंदिर परिसरों और मोहल्लों में व्यापक सफाई, ब्लीचिंग छिड़काव व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। दुर्गा पूजा के उपरांत काली पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर नदी तटों पर प्राकृतिक एवं कृत्रिम घाटों का निर्माण 20 दिन पहले से शुरू कर दिया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वरीय अधिकारियों के निरंतर निरीक्षण में व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया। साफ-सफाई और प्रबंधन में उत्कृष्ट योगदान देने वालों में 4 ड्राइवर, 1 सफाई मित्र, 3 वार्ड सुपरवाइजर, 7 वार्ड प्रभारी, 2 पेयजल आपूर्ति प्रभारी, 2 स्ट्रीट लाइट प्रभारी तथा 5 वरीय प्रभारियों को सम्मानित किया गया।