ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरआदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र का होगा विस्तार, जुड़ेंगी गम्हरिया की पांच पंचायतें

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र का होगा विस्तार, जुड़ेंगी गम्हरिया की पांच पंचायतें

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र का विस्तार होनेवाला है। इससे संबंधित प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेज दिया गया है। प्रस्ताव में पांच पंचायतों को जोड़ने का जिक्र किया गया है, जिसमें जग्गनाथपुर, बलरामपुर,...

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र का होगा विस्तार, जुड़ेंगी गम्हरिया की पांच पंचायतें
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरTue, 11 Feb 2020 01:48 AM
ऐप पर पढ़ें

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र का विस्तार होनेवाला है। इससे संबंधित प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेज दिया गया है। प्रस्ताव में पांच पंचायतों को जोड़ने का जिक्र किया गया है, जिसमें जग्गनाथपुर, बलरामपुर, कालीकापुर तथा बुरूडीह पंचायत के छोटा गम्हरिया के इलाके हैं।

मेयर विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र का विस्तार होने से इन पंचायतों मे विकास होगा। वहीं नगर निगम का दायरा भी बढ़ेगा। सरकार से हरी झंडी मिलते ही आदित्यपुर नगर निगम में 10 वार्ड और जुड़ जायेंगे। यानी इसके बाद आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में कुल 44 वार्ड हो जायेंगे। वहीं, इससे नगर निगम क्षेत्र में करीब 75 हजार की आबादी और जुड़ जायेगी।

इन पंचायतों का होगा कायाकल्प : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र से सटी इन पंचायतों के इलाकें में नगर निगम की योजनाओं का लाभ मिलेगा। पंचायत क्षेत्र होने के कारण फंड के अभाव में इन क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास नहीं हो पा रहा था। वहीं, नगर निगम की कई बड़ी सड़कों की योजनाएं भी पंचायत होने के कारण कनेक्टिविटी अधूरी रह जाती है। इसे देखते हुए इन पंचायतों को नगर निगम क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है।

पंचायत के लोगों ने दिया था लिखित आवेदन : इन पंचायतों को नगर निगम क्षेत्र में शामिल करने को लेकर पूर्व में ही ग्रामीणों ने लिखित आवेदन दिया था। ग्रामीणों के आवेदन के आलोक में विभाग तथा सरायकेला-खरसावां उपायुक्त को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। विभागीय अनुमति के पूर्व स्टेक होल्डर की बैठक में इसे सहमति प्रदान की जायेगी। इसके बाद इन इलाकों को नगर निगम क्षेत्र में जोड़ने की कवायद शुरू की जायेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें