आदित्यपुर नगर निगम में हड़कंप : उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने रविवार को किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई फटकार
आदित्यपुर नगर निगम में उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने रविवार को अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था में खामियां पाईं और निगम कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। पारुल ने कहा कि क्षेत्र की साफ-सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन जनहित की सेवाओं में सुधार के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।
आदित्यपुर। रविवार को अवकाश के बावजूद आदित्यपुर नगर निगम में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उपनगर आयुक्त पारुल सिंह अचानक निगम कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने परिसर और आसपास के इलाकों की साफ-सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया और मौके पर कई खामियां पाईं।निरीक्षण के दौरान उपनगर आयुक्त ने सफाई एजेंसी और निगम कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई तथा तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अचानक हुई इस कार्रवाई से निगम कार्यालय में अफरातफरी का माहौल बन गया। अधिकारी और कर्मी तुरंत मौके पर जुटकर सफाई कार्य में लग गए।
उपनगर आयुक्त ने कहा कि प्रशासन क्षेत्र की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है और जनहित से जुड़ी सेवाओं में सुधार उनकी प्राथमिकता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




