ईपीएफओ से संबंधित तकनीकी जानकारी से रु ब रु हुए उद्यमी
आदित्यपुर में एसिया से जुड़े उद्यमियों को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना और इम्लाई इनरोलमेंट कैंपेन-2025 के बारे में जानकारी दी गई। ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त प्रशांत कुमार ने उद्यमियों को सरकार की स्कीम से लाभ उठाने की अपील की। उपस्थित उद्यमियों ने इन योजनाओं को लाभकारी बताया और सहयोग का आश्वासन दिया।

आदित्यपुर। आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएसन (एसिया) से जुड़े उद्यमियों को शुक्रवार को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना और इम्लाई इनरोलमेंट कैंपेन-2025 के संबंध में विस्तृत तकनीकी जानकारी दी गई। उद्यमियों से सरकार की दोनों स्कीम का लाभ उठाने का अनुरोध किया गया। इसके लिए एसिया भवन के सभागार में शुक्रवार को संध्या समय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय आयुक्त प्रशांत कुमार पूरी टीम के साथ उपस्थित थे। टीम में सहायक आयुक्त अजय कुमार पूर्ति, लेखा पदाधिकारी सुजीत कुमार पांडेय, प्रवर्तन अधिकारी अविनाश कुमार, अविनाश कुमार सिंह व उमाशंकर प्रसाद शामिल थे। वहीं,उपस्थित उद्यमियों ने सरकार की स्कीम को उद्यमियों और उनके स्टॉफ के लिए लाभकारी बताया।
विभाग की इस पहल को पूर्ण कराने में पूर्ण सहयोग करने का भरोसा भी दिलाया। इस अवसर पर एशिया के अध्यक्ष इन्दर कुमार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष संतोष खेतान, राजीव रंजन मुन्ना, चतुर्भुज केडिया, रतन लाल अग्रवाल, स्वपन मजूमदार, देवांग गांधी, मनदीप सिंह, संतोख सिंह, अशोक गुप्ता, सुधीर सिंह, सुबोध सिंह, अनिल विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन दशरथ उपाध्याय ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


