Adityapur News: हरेलाल महतो ने किया राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन
Adityapur News: आदित्यपुर-2 के रोड नंबर 13-14 स्थित श्री श्री राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के भव्य पंडाल का उद्घाटन भाजपा नेता हरेलाल महतो ने फीता काटकर किया। समारोह में भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह, स्थानीय पार्षद रिंकू राय और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। अध्यक्ष विनय कृष्ण उर्फ राजू सिंह के नेतृत्व में समिति चौथे वर्ष दुर्गा पूजा आयोजित कर रही है। आकर्षक पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बना हुआ है।
Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर-2 के रोड नंबर 13-14 स्थित श्री श्री राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन इंचागढ़ के भाजपा नेता हरेलाल महतो ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा समिति के सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।उद्घाटन समारोह में भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह, स्थानीय पार्षद रिंकू राय, आयकर प्रमुख संतोष चौबे और ललन शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में पूजा समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।समिति के अध्यक्ष विनय कृष्ण उर्फ राजू सिंह की अध्यक्षता में यहां लगातार चौथे वर्ष भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।
आकर्षक पंडाल और पूजा की भव्य व्यवस्था के कारण आदित्यपुर कॉलोनी का यह पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस मौके पर कमेटी के विनोद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अमित सिंह, विनय श्रीवास्तव, अजीत सिंह, मिथिलेश झा, पप्पू झा, अखिलेश चौरसिया, नीरज सिंह पहलवान और अजय पांडेय सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

