आदित्यपुर में नई जलापूर्ति योजना की टेस्टिंग शुरू, बिना फिल्टर पानी से टंकी और पाइपलाइन की लीकेज जांच
आदित्यपुर नगर निगम ने नई जलापूर्ति योजना के तहत पानी सप्लाई की टेस्टिंग शुरू कर दी है। सीतारामपुर डैम से बिना फिल्टर किया पानी पाइपलाइन में भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस पानी का पीने के लिए उपयोग न करें। सफल परीक्षण के बाद ही शुद्ध पानी की आपूर्ति शुरू होगी।
आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में नई जलापूर्ति योजना के तहत पानी सप्लाई को लेकर टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए नगर निगम के सिटी मैनेजर अजय कुमार ने बताया कि परीक्षण के दौरान योजना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर और नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। टेस्टिंग सफल रहने पर जल्द ही योजना को पूरी तरह लागू किया जाएगा। पीने योग्य नहीं है पानीपरीक्षण के दौरान सीतारामपुर डैम से बिना फिल्टर किया हुआ पानी पाइपलाइन के जरिए भेजा जा रहा है।
यह प्रक्रिया केवल पाइपलाइन की लीकेज और तकनीकी खामियों का पता लगाने के लिए शुरू की गई है। नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से अपील की है कि इस पानी का उपयोग पीने के लिए न करें, क्योंकि यह शुद्ध नहीं है।अधिकारियों ने बताया कि टेस्टिंग कार्य पूरा होने के बाद ही फिल्टर किए गए स्वच्छ पानी की आपूर्ति शुरू की जाएगी, जिससे लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


