Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur News30 Pouches of English Liquor Seized from Tata-Katihar Express in Gamharia
टाटा-कटिहार एक्सप्रेस से अवैध शराब के साथ जुगसलाई का युवक गिरफ्तार

टाटा-कटिहार एक्सप्रेस से अवैध शराब के साथ जुगसलाई का युवक गिरफ्तार

संक्षेप:

गम्हरिया में टाटा-कटिहार एक्सप्रेस से 30 पाउच अंग्रेजी शराब बरामद किए गए हैं। सरायकेला उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। संदिग्ध यात्री सुमित कुमार के बैग से 30 पाउच ऑफिसर चॉइस एलिट व्हिस्की बरामद की गई। उसे हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Feb 09, 2026 02:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

ग़म्हरिया। टाटा-कटिहार एक्सप्रेस से 30 पाउच अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। बताया गया कि सरायकेला उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की है। उत्पाद अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब के विनिर्माण के विरुद्ध छापेमारी के क्रम में गम्हरिया स्टेशन पर आरपीएफ के सहयोग से ट्रेन में सवार संदिग्ध पैसेंजर की तलाशी ली गयी। उक्त पैसेंजर के नीले रंग के बैग से 30 पाउच टेट्रा पैक (180एमएल) ऑफिसर चॉइस एलिट व्हिस्की फॉर सेल इन वेस्ट बंगाल बरामद की गयी। अभियुक्त का नाम सुमित कुमार है। वह जुगसलाई का रहने वाला है। उसे हिरासत में लेकर अग्रतर उत्पाद करवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें