चुआड़ विद्रोह के महानायक को लोगों ने किया नमन

Apr 06, 2026 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share

चांडिल के नीमडीह के झिमड़ी में शहीद रघुनाथ महतो की 248वीं शहादत दिवस मनाया गया। समारोह में उनकी आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समिति ने रघुनाथ महतो की जयंती और शहादत दिवस पर सरकारी छुट्टी की मांग की।

चुआड़ विद्रोह के महानायक को लोगों ने किया नमन

चांडिल। नीमडीह के झिमड़ी में शहीद रघुनाथ महतो स्मृति समिति की ओर से चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो की 248वीं शहादत दिवस मनाई गई। झिमड़ी स्थित सोनाडूंगरी में क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर समिति ने सरकार से रघुनाथ महतो की जयंती एवं शहादत दिवस पर सरकारी छुट्टी घोषणा करने की मांग की। मौके पर बासुदेव महतो, पद्मलोचन महतो, गुही राम महतो, गणेश महतो आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।