करीब आधी रात को 21 प्रवासी मजदूर पहुंचे चांडिल
ओड़िसा से पश्चिम बंगाल के पुरूलिया पैदल जा रहे 21 प्रवासी मजदूर बुधवार की रात्रि करीब ग्यारह बजे चांडिल गोलचक्कर...

ओडिशा से प. बंगाल के पुरूलिया पैदल जा रहे 21 प्रवासी मजदूर बुधवार रात्रि करीब ग्यारह बजे चांडिल गोलचक्कर पहुंचे। चांडिल गोलचक्कर स्थित शिव मंदिर परिसर में ही मजदूरों ने अपना डेरा जमाया। मजदूरों में महिलाएं भी शामिल हैं। मजदूरों के पास बर्तन एवं अन्य सामग्री भी साथ में है। इसकी सूचना मिलने के बाद चांडिल थाना प्रभारी मनोहर कुमार चांडिल गोलचक्कर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। मानवता के नाते थाना प्रभारी ने अपने स्तर से सभी मजदूरों को मुढ़ी-मिक्चर एवं पानी दिया। मजदूरों ने थाना प्रभारी को बताया कि वे लोग ओडिशा में मजदूरी करते थे, उन्हें पुरूलिया अपने घर जा रहे हैं। कभी पैदल तो कभी ट्रक के सहारे वे लोग चांडिल गोलचक्कर पहुंचे हैं। थाना प्रभारी ने सुरक्षा के लिहाज से रात्रि में चांडिल गोलचक्कर में ही ठहरने को कहा। थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि चांडिल गोलचक्कर में मजदूरों को देखते हुए इलाका में पुलिस की गश्त रहेगी इनका सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है।
