हजारीबाग में दर्दनाक हादसा, वाहन पलटने से तीन लोगों की मौत
झारखंड के हजारीबाग में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के इचाक की फुरुका नदी के पास गाड़ी पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई।

झारखंड के हजारीबाग में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के इचाक की फुरुका नदी के पास गाड़ी पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, इचाक के फुरुका नदी के पास बुधवार की सुबह हादसा हुआ। इस हादसे में सड़क किनारे एक गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार से जा रही गाड़ी सड़क किनारे अनियंत्रित हो गई और अचानक पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाले सभी लोग नानो ओरिया के रहने वाले थे।
अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई गाड़ी
इस घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की सुबह नदी के पास यह हादसा हुआ। लोगों ने बताया कि एक तेज रफ्तार गाड़ी सड़क पर आ रही थी और अचानक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होने के बाद गाड़ी अचानक पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जवान ने चलती ट्रेन से गिरे व्यक्ति को खींचकर बचाया
रांची रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक व्यक्ति को ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरने से बचा लिया। यह व्यक्ति दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस के प्रस्थान के दौरान चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय असंतुलित होकर प्लेटफॉर्म गैप में गिर गया। रेंगती हुई ट्रेन के साथ उपर प्लेटफार्म के सतह पर ही घिसटने लगा। इसे देखते ही यहां हंगामा मच गया।
ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल गौरव ने साहस एवं सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर यात्री को पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाला तथा उसकी अमूल्य जान बचाई। बचाए गए यात्री की पहचान मोहम्मद नसरुद्दीन के रूप में की गयी। 61 वर्षीय यह व्यक्ति पाथाडीह, धनबाद का रहने वाला है। वह इस ट्रेन से रांची से धनबाद की यात्रा कर रहे थे। कमांडेंट पवन कुमार ने आपरेशन जीवन रक्षा के तहत तत्परता से ड्यूटी करने वाले जवान की सराहना की।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


