बोकारो में दर्दनाक हादसा! आमने-सामने की टक्कर में 4 की मौत

लाइव हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

झारखंड के बोकारो में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 4 मोटरसाइकिल सवारों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बोकारो सड़क हादसे में 4 की मौत
बोकारो सड़क हादसे में 4 की मौत

झारखंड के बोकारो जिले में एक अज्ञात वाहन की मोटरसाइकिल से टक्कर हो जाने की घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बर्नी मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-32 पर हुई। उन्होंने बताया कि चारों मृतक इसी थाना क्षेत्र के अमाडीह गांव के रहने वाले थे।

सीसीटीवी फुटेज से हो रही तलाश

पिंड्राजोरा थाने के प्रभारी अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-32 पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण होने की आशंका है। मोटरसाइकिल सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

इससे पहले झारखंड के लातेहार में भी बड़ा हादसा सामने आया है। झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को एक कंटेनर ट्रक ने एक ऑटो-रिक्शा और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसा चंदवा थाना क्षेत्र के डेढ़ टंगवा घाटी में शाम करीब पांच बजे से छह बजे के बीच हुआ।

चंदवा थाना के प्रभारी मनोरंजन प्रसाद ने बताया कि मृतकों में अफसारी खातून (40) और उनका सात वर्षीय बेटा असजद शामिल है। उन्होंने कहा कि मृतकों में से तीन लोग लातेहार के निवासी थे। ऑटो-रिक्शा चालक की भी मौत हो गई। उसकी पहचान लोहरदगा जिले के निवासी रागिब खान (35) के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारो में दर्दनाक हादसा! आमने-सामने की टक्कर में 4 की मौत