थाने से 200 मीटर दूर डकैती, डेढ़ घंटे तक मचाया उत्पात; चांडिल में परिवार को बंधक बना लूटे 80 लाख

लाइव हिन्दुस्तान, चांडिल
share

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल मुख्य बाजार स्थित लक्ष्मीनारायण ज्वेलर्स के संचालक सुरेश चौधरी के घर में हथियारबंद डकैतों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर डकैती की। नकाबपोश आठ डकैतों ने डेढ़ घंटे तक उत्पात मचाया और 80 लाख से अधिक के जेवर और पांच लाख नकद लेकर भाग निकले।

चांडिल डकैती
चांडिल में 80 लाख की डकैती

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल मुख्य बाजार स्थित लक्ष्मीनारायण ज्वेलर्स के संचालक सुरेश चौधरी के घर में हथियारबंद डकैतों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर डकैती की। नकाबपोश आठ डकैतों ने डेढ़ घंटे तक उत्पात मचाया और 80 लाख से अधिक के जेवर और पांच लाख नकद लेकर भाग निकले। वारदात शुक्रवार रात 1 बजे से 2.30 बजे के बीच की है। घटना की जानकारी पर थाना प्रभारी पहुंचे और व्यवसायी से घटना के बारे में जानकारी ली। शनिवार शाम एसपी मनोज स्वर्गियारी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। घटना चांडिल थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई।

व्यवसायी सुरेश चौधरी के पुत्र उमंग चौधरी ने बताया कि देसी कट्टा और चाकू से लैस आठ डकैत देर रात घर में घुसे। सबसे पहले उन्होंने दरवाजा तोड़ा और घर में सो रहे परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया। शोर मचाने या किसी प्रकार की हरकत करने पर गोली मारने की धमकी दी। डकैतों ने सभी के साथ मारपीट भी की। उसके साथ मारपीट के बाद सिर पर कट्टा रखकर चुप रहने को कहा। सभी नकाबपोश डकैत बांग्ला में बातचीत कर रहे थे। उनकी उम्र 18 से 25 वर्ष की होगी। बकौल उमंग उनके पास तीन देसी कट्टा और बड़ा सा चाकू था।

डेढ़ घंटे तक घर का कोना-कोना खंगाला

व्यवसायी के घर में घुसने के बाद कुछ डकैतों ने घर की तलाशी शुरू कर दी। डेढ़ घंटे तक तक उन्होंने घर का कोना-कोना खंगाला। इसके बाद वहां रखे बैग में ही जेवर और नगदी डालकर चले गए। इनमें 80 लाख के आभूषण और चार से पांच लाख रुपये नगद थे। घटना के बाद व्यवसायी के परिजन सदमे में है। वारदात के बाद मुख्यालय डीएसपी दुसरु बान सिंह, इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह पहुंचे तथा मामले की छानबीन की। उन्होंने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला। शनिवार शाम एसपी मनोज भी मौके पर पहुंचे और घर के लोगों से पूछताछ की। घटना के बाद फोरेंसिक जांच टीम चांडिल पहुंची तथा जांच की। फोरेंसिक टीम ने घर में विभिन्न जगहों को लेकर आने-जाने वाले रास्ते को भी देखा।

इसके पहले भी ज्वेलर्स में चोरी की घटना घट चुकी है

चांडिल थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई डकैती से लोगों में भय का माहौल है। इसके पहले भी चांडिल मुख्य बाजार में फायरिंग और ज्वेलर्स दुकान में चोरी की घटना घट चुकी है। वर्ष 2015 में डैम रोड स्थित शिवम ज्वेलर्स तथा वर्ष 2017 में चांडिल मुख्य बाजार स्थित अन्नपूर्णा ज्वेलर्स में शटर तोड़कर चोरी की असफल प्रयास की घटना हुई थी। इसके अलावे चांडिल बाजार में फायरिंग की भी घटना घट चुकी है। डैम रोड स्थित एक व्यवसायी के घर बदमाशों ने 40 लाख से ज्यादा की संपति की चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़थाने से 200 मीटर दूर डकैती, डेढ़ घंटे तक मचाया उत्पात; बंधक बना लूटे 80 लाख