बोकारो में एक के बाद एक 8 ब्लास्ट, दहल गया पूरा इलाका; देखें VIDEO

Mar 04, 2026 10:22 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

झारखंड के बोकारो में बड़ी दुर्घटना सामने आई है। यहां सिलेंडर रिफिल के दौरान एक के बाद एक कर 8 सिलेंडर ब्लास्ट हुए। इस दौरान इलाके में अफरातफरी मच गई। कई दुकानें आग लगने से खाक हो गई हैं।

बोकारो में एक के बाद एक 8 ब्लास्ट, दहल गया पूरा इलाका; देखें VIDEO

झारखंड के बोकारो में सिलेंडर ब्लास्ट से आग लगने की घटना सामने आई है। मंगलवार की शाम करीब 5:30 बजे कर्बला मैदान के समीप टेंट हाउस में रखें गैस सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट होने लगी। जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया।

8 सिलेंडर ब्लास्ट हुए

स्थानीय लोगों के अनुसार घटनास्थल पर गाड़ियों में गैस रिफिल भी किया जाता था। जहां एक के बाद एक करीब सात से आठ ब्लास्ट हुए। गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने के बाद फोरलेन पर काफी देर तक जाम की स्थिति बन गई। जिससे माराफारी क्षेत्र होकर स्टेशन जाने वाली सड़क पर भी काफी संख्या में गाड़ियां चलने लगी और उक्त रोड में भी जाम लग गई।

15 दुकानें जलकर खाक

सिवनडीह में सिलेंडर ब्लास्ट के कारण 15 से अधिक दुकानें आग की चपेट में आई हैं। बताया जाता है कि माराफारी थाना क्षेत्र के सिवनडीह की एक दुकान में पहले आग लगी थी, उसके बाद आस-पास की दुकान में भी आग फैलती चली गई। जानकारी के अनुसार गैस रीफिलिंग के दौरान आग लगी है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें