रांची रूट पर 7 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, 9 मई तक बड़ी दिक्कत; देखें ट्रेनों की लिस्ट

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची रूट पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक बुरी खबर है। मुरी स्टेशन पर विकास कार्य के लिए ट्रैफिक पावर ब्लॉक लिया गया। जिसके कारण रांची रेलमंडल से परिचालित होने वाली सात ट्रेनें शुक्रवार से प्रभावित रही। ये ट्रेने नौ मई तक प्रभावित रहेंगी।

रांची रूट पर 7 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, 9 मई तक बड़ी दिक्कत; देखें ट्रेनों की लिस्ट

रांची रूट पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक बुरी खबर है। मुरी स्टेशन पर विकास कार्य के लिए ट्रैफिक पावर ब्लॉक लिया गया। जिसके कारण रांची रेलमंडल से परिचालित होने वाली सात ट्रेनें शुक्रवार से प्रभावित रही। ये ट्रेने नौ मई तक प्रभावित रहेंगी। इसमें हटिया-आदित्यपुर-हटिया एक्सप्रेस, हटिया-खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस, रांची-खड़गपुर-रांची एक्सप्रेस, बोकारो स्टील सिटी-रांची-बोकारो स्टील सिटी मेमू, ट्रेन संख्या 58663-58664 हटिया-सांकी-हटिया मेमू और ट्रेन संख्या 58665-58666 हटिया-सांकी मेमू नौ मई तक रद्द रहेगी। इसके अलावा बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू भी शुक्रवार को आंशिक रूप से रद्द रही। नौ मई को यह ट्रेन गोमो-हटिया-गोमो के बीच रद्द रहेगी।

दिल्ली-हावड़ा रूट पर महिला की हुई थी मौत

दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर गया से नई दिल्ली जा रही दूरंतो एक्सप्रेस में बुजुर्ग महिला रेल यात्री की मौत से हड़कंप मच गया है। चलती ट्रेन में महिला की मौत के बाद दूरंतो एक्सप्रेस को उत्तर प्रदेश के इटावा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रोक करके महिला के शव को उतारा गया है और इटावा मुख्यालय के पोस्टमार्टम केंद्र पर पोस्टमार्टम कराया गया है। बुजुर्ग महिला की मौत का कारण अचानक तबीयत बिगड़ना बताया गया है।

झारखंड के धनबाद जिले के मैथन थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव निवासी रामानंद प्रसाद अपनी पत्नी माया देवी (66) और साढ़ू बाल्मीकि के साथ बुधवार शाम 6 बजकर 40 मिनट पर गया स्टेशन से दुरंतो एक्सप्रेस के कोच एस-2 में सवार हुए थे। वे दिल्ली में जिंदल स्ट्रीट कार्पोरेशन में काम करने वाले साढू के घर घूमने जा रहे थे। रात में कानपुर स्टेशन से ट्रेन निकलने के बाद माया देवी टॉयलेट गईं थीं। वहां से लौटते ही उनकी हालत अचानक बिगड़ गई।

सूचना पर कंट्रोल रूम के जरिए ट्रेन को रात करीब 3 बजकर 40 मिनट पर इटावा जंक्शन के प्लेटफार्म 2 पर रुकवाया गया। रेलवे डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति गांव में ही चाय की दुकान चलाते हैं। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें