गुमला में खौफनाक वारदात! जूस पिलाने के बहान मासूम की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
झारखंड के गुमला जिले में खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां 6 साल के एक मासूम को जूस पिलाने के बहाने ले गया और मौत के घाट उतार दिया।

झारखंड के गुमला में खौफनाक घटना सामने आई है। गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित कसीरा गांव में एक 6 साल के बच्चे का शव कुएं से बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की मां मंझली खड़ियाइन ने बताया कि शुक्रवार को गांव का कुलभूषण महली नामक व्यक्ति उनके बेटे अनमोल को जूस पिलाने का लालच देकर घर से ले गया था। मां ने उसका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी चकमा देकर कहीं छिप गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सदर थाना प्रभारी महेंद्र करमाली के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। जांच के दौरान घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं से बच्चे का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


