जमशेदपुर के लिए बड़ी खुशखबरी! चाकुलिया-बुरामारा रेल रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन
दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन योजना के तहत काम शुरू है। नए रूट के करीब 60 किलोमीटर की दूरी में पांच नए स्टेशन बनेंगे। इससे पूर्व बुरामरा यार्ड विस्तार के तहत दो आरयूबी व चार क्वार्टर बनाने का आदेश रेलवे जोन से हुआ है, ताकि नई लाइन कार्य में सहूलियत हो।

दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन योजना के तहत काम शुरू है। नए रेलमार्ग के करीब 60 किलोमीटर की दूरी में पांच नए स्टेशन बनेंगे। इससे पूर्व बुरामरा यार्ड विस्तार के तहत दो आरयूबी व चार क्वार्टर बनाने का आदेश रेलवे जोन से हुआ है, ताकि नई लाइन कार्य में सहूलियत हो। इसके टेंडर की प्रक्रिया 5 अगस्त तक होगी। इससे इस रूट पर यात्रा करने वाले लाखों लोगों को एक जगह से दूसरी जगह आने और जाने में आसानी होगी।
इस जगह बनेंगे 5 नए स्टेशन
बताया जाता है कि चाकुलिया-बुरामारा के बीच रेलवे जोन में पांच स्टेशन (झारपोखरिया, न्यू जामशोला, बरोल, भादागोड़ा, लूलगापानी और चकवाल) प्रस्तावित हैं। नई लाइन से पूर्वी सिंहभूम जिला और ओडिशा के सीमावर्ती निवासियों को ग्रामीण क्षेत्रों से आवागमन में सहूलियत होगी। चाकुलिया से बुरामारा से जुड़ने पर दोनों राज्यों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व पर्यटन बढ़ेगा। वहीं, रेलवे को मालगाड़ियों से लौह अयस्क, कृषि उत्पाद, खनिज और औद्योगिक सामान की ढुलाई बढ़ाने का नया वैकल्पिक कॉरिडोर मिलेगा। अभी दोनों राज्य के ग्रामीण यात्रियों को दूसरे स्टेशनों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। मालूम हो कि दिसंबर 2024 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चाकुलिया-बुरामारा के साथ बादामपहाड़-क्योंझर 82 किमी और गुरुमाहिसानी-बांगडीपोसी 85 किमी नई का शिलान्यास किया था। चाकुलिया से बुरामारा नई लाइन बनाने में 1600 करोड़ से ज्यादा में होने की उम्मीद है। इससे 75 से अधिक छोटे-बड़े पुल-पुलिया बनने हैं। चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए रेलवे जोन पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की मदद से जमीन अधिग्रहण में जुटा है। वहीं, नई लाइन को लेकर तीनों जगह भूमि जांच एवं अन्य प्रक्रिया शुरू है।
सिदिरसाई स्टेशन का भूमिपूजन आज
मिली जानकारी के अनुसार, टाटानगर-बादामपहाड़ा रेलमार्ग पर स्थित सिदिरसाई स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने का काम शनिवार को शुरू होगा। प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने समेत अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। सांसद विद्युत वरण महतो ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूमिपूजन कार्यक्रम में चक्रधरपुर डीआरएम जरुण हुरिया और अन्य मंडल अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। रेलवे जोन ने सिदिरसाई स्टेशन के विकास के लिए 2 करोड़ रुपये का फंड स्वीकृत किया है। इससे स्थानीय यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इससे यात्रियों को यात्रा में आसानी होगी।
नए एजीएम ने रेलवे जोन में संभाला प्रभार
दपू रेलवे जोन के उप महाप्रबंधक का प्रभार मनीष जैन ने शुक्रवार को संभाल लिया। एजीएम सौमित्र मजूमदार के रिटायर होने से यह पद रिक्त था। बीते दिनों मनीष जैन को दूसरे क्षेत्र से दपू रेलवे में भेजा गया था।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


