रांची में 2 बड़े हादसों में 4 लोगों की मौत, ट्रेलर में जा घुसी तेज रफ्तार कार

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share

झारखंड की राजधानी रांची में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। बेड़ो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक लोगों की मौत की हो गई, जबकि लोग घायल हो गए।

रांची न्यूज
रांची में हुए हादसे में 4 की मौत

झारखंड की राजधानी रांची में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। बेड़ो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक लोगों की मौत की हो गई, जबकि लोग घायल हो गए। हादसा जरिया स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया और उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

जांच कर रही पुलिस

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना है। हालांकि, मृतकों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मृतकों की पहचान की जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

क्या बोली पुलिस

बेरो थाना प्रभारी कफील अहमद ने बताया कि मृतक और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वहीं गुरुवार रात रिंग रोड पर अरविंद मिल के पास हुई। यहां एक मोटरसाइकिल की भारी वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। नामकुम थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि मृतकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी। हादसे के बाद भारी वाहन का चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांची में 2 बड़े हादसों में 4 लोगों की मौत