2 बीवियों के रहते तीसरी बारात लेकर पहुंचा मंजर, लौटानी पड़ी बारात; क्या थी वजह

लाइव हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

झारखंड के धनबाद में 2 बीवियों के रहते एक शख्स तीसरी शादी करने के लिए पहुंच गया। दूसरी बीवी के आपत्ति करने पर बारात वापस हो गई।

2 बीवियों के रहते तीसरी बारात लेकर पहुंचा मंजर, लौटानी पड़ी बारात; क्या थी वजह

झारखंड के धनबाद में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां पहले से 2 शादियां कर चुका एक शख्स तीसरी शादी के लिए बारात लेकर पहुंच गया। दो बीवियों के रहते तीसरे निकाह की मंशा लेकर बाघमारा के लूतीपहाड़ी पहाड़ी पहुंचे मंजर अंसारी को निराशा हाथ लगी। दूसरी बीवी के विरोध के बाद बिना निकाह कराए ही बारात को बैरंग लौटा दिया गया। इसको लेकर बुधवार की रात बाघमारा थाना में हाईवोल्टेज ड्रामा भी हुआ। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या था।

2 शादियों के बाद तीसरा निकाह करने पहुंचा मंजर

मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के वर्मा गांव निवासी मंजर अंसारी की दूसरी बीबी आसमीन परवीन ने बाघमारा थाना पहुंचकर पति के तीसरे निकाह का विरोध किया। उसने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 20 जुलाई 2019 को मंजर अंसारी के साथ इस्लामिक रीति-रिवाज से हुआ था। निकाह के दौरान उसके पिता ने नकद राशि, जेवरात और अन्य सामान दिए थे। एक वर्ष तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति, देवर और सास-ससुर मिल कर उसे प्रताड़ित करने लगे। आसमीन ने बताया कि बाद में उसे जानकारी मिली कि मंजर अंसारी का निकाह पहले ही शाहीन परवीन से हो चुका था।, जिसकी जानकारी उससे और उसके परिवार से छिपाई गई थी। वहीं अब वह बाघमारा के लूतीपहाड़ी मस्जिद पट्टी निवासी युवती से तीसरा निकाह करने पहुंचा था।

टल गया निकाह

इस मामले की सूचना मिलते ही बाघमारा पुलिस ने मस्जिद के सदर और मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों को अवगत कराया। इसके बाद समाज के लोगों और लड़की पक्ष ने दूल्हे और बारात को बिना किसी विवाद के वापस लौटा दिया, जिससे प्रस्तावित निकाह टल गया।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें