रांची में 115 राशन कार्डधारियों पर 3.5 करोड़ का जुर्माना, क्या है वजह

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

शनिवार को रातू प्रखंड में अपात्र राशन कार्डधारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 115 लोगों पर करीब 3.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग ने सभी संबंधित कार्डधारियों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर जुर्माने की राशि जमा करने के साथ अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।

Ration card holders news

झारखंड में फर्जी राशनकार्ड धारकों के खिलाफ लगातार ऐक्शन जारी है। यहां आपूर्ति विभाग ने शनिवार को रातू प्रखंड में अपात्र राशन कार्डधारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 115 लोगों पर करीब 3.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग ने सभी संबंधित कार्डधारियों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर जुर्माने की राशि जमा करने और अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। विभाग की जांच में 45 ऐसे राशन कार्डधारी मिले, जिनकी वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक है। वहीं 70 ऐसे लोग भी चिह्नित किए गए, जिनके पास चारपहिया वाहन है।

बता दें कि सरकारी मानकों के अनुसार दोनों श्रेणियों के लोग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड के पात्र नहीं हैं। इसके बावजूद वे लंबे समय से सरकारी अनाज का लाभ लेते रहे। जांच के बाद प्रत्येक अपात्र कार्डधारी पर 2.94 लाख रुपये से 3.19 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है। विभाग का मानना है कि अपात्र होने के बावजूद सरकारी योजना का लाभ लेने से सरकारी राजस्व को नुकसान हुआ है, इसलिए नियमानुसार वसूली की कार्रवाई की जा रही है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश पर जिलेभर में अपात्र राशन कार्डधारियों की पहचान का अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान जिन लोगों ने गलत जानकारी देकर राशन कार्ड बनवाया या अपात्र होने के बाद भी लाभ लिया है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जांच अभियान जारी रहेगा और पात्रता के मानकों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।

अभी तक किसी ने नहीं जमा किया जुर्माने का पैसा

इधर, जनवितरण प्रणाली के डीलरों ने बताया कि अब तक किसी भी अपात्र कार्डधारी ने जुर्माने की राशि जमा नहीं की है। अधिकांश लोग राशि जमा करने के बजाय विभाग के समक्ष अपना पक्ष रखकर राहत की मांग करने की तैयारी में हैं।

वसूला जाएगा पैसा

मिली जानकारी के अनुसार, पात्र ना होने के बावजूद इन लोगों ने अवैध रूप से राशन कार्ड बनावाया और सरकारी योजना का अवैध रूप से लाभ उठाया। अब जांच के दौरान इसका खुलासा हुआ है। खुलासे के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करने का मूड बनाया और 115 लोगों पर कुल 3.5 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा दिया है। अब इनसे इन रुपयों की वसूली भी की जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अवैध राशन कार्ड धारकों की लगातार जांच की जा रही है और सबूत मिलने के बाद उनपर भी कार्रवाई की जाएगी।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें