
झारखंड में 34 लाख लोगों को मिल रही 1 हजार रुपए पेंशन, सरकार ने बांटे 3 अरब 44 करोड़
झारखंड सरकार प्रतिमाह 1000 रुपए पेंशन का भुगतान कर रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत अप्रैल माह से बीते 7 जनवरी तक 34,40,509 लाभुकों के खाते में 3 अरब 44 करोड़ 5 लाख 9 हजार रुपए का भुगतान किया गया है।
सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 34.40 लाख से अधिक लाभुकों को राज्य सरकार प्रतिमाह 1000 रुपए पेंशन का भुगतान कर रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत अप्रैल माह से बीते 7 जनवरी तक 34,40,509 लाभुकों के खाते में 3 अरब 44 करोड़ 5 लाख 9 हजार रुपए का भुगतान किया गया है।
बीते गुरुवार (8 जनवरी) को विकास आयुक्त की अध्यक्षता में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत चल रही कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति समीक्षा की गई थी। समीक्षा में 30 से अधिक कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च की गई राशि की उपलब्धि, नए निर्माण कार्य एवं संबंधित योजना में कितने लाभुकों को लाभ पहुंचाया गया, की जानकारी ली गई। इसमें आंगनबाड़ी सेवाएं, पोषण अभियान, स्वच्छ एक्शन प्लान, शक्ति सदन, नेशनल क्रेच स्कीम, मिशन शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी निवास, चाइल्ड प्रोटेक्शन सर्विस, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, नेशनल एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन सहित चार प्रमुख पेंशन योजना आदि प्रमुखता से शामिल हैं।
उत्पीड़न से ग्रसित 1181 महिलाओं को पहुंचाई गई सहायता: वन स्टॉप सेंटर के तहत राज्य की 1181 महिलाओं को सहायता पहुंचाई गई है। वर्तमान में राज्य में 35 सेंटर का संचालन किया जा रहा है। मिशन शक्ति (संबल) के तहत महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने, उन्हें उनका अधिकार दिलाने तथा अत्याचार से बचाव के लिए सभी जिलों में यह कार्यरत है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा रांची, पूर्वी सिंहभूम एवं धनबाद में एक-एक वन स्टॉप सेंटर भवन निर्माण कराया जाना है। नोडल विभाग द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति प्रक्रियाधीन है।
1891 को संस्थानों के माध्यम से पहुंचाई सहायता
राज्य में बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड प्रोटेक्शन सर्विस की सुविधा भी संचालित है। वर्तमान में झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, राज्य दत्तक ग्रहण संसाधन (एसएआरए), 24 जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू), 24 बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी), 26 किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में 1891 बच्चों को निम्न तरीके से सहायता पहुंचाई गई है।
● इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना : परिवार के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के असहाय वृद्ध व्यक्तियों को प्रति लाभुक प्रतिमाह पेंशन राशि का भुगतान होता है।
● 60-79 वर्ष आयु वर्ग : 8,07,704 लाभार्थियों को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है।
● 80 वर्ष एवं उससे अधिक : 95,565 लाभार्थियों को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है।
● इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना : परिवार की 40 वर्ष या उससे अधिक आयु की असहाय विधवा को पेंशन मिलती है। 25,11,828 लाभार्थियों को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
● इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना : परिवार के 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के असहाय तथा 80% से अधिक दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्ति को पेंशन मिलती है। वर्तमान में 24,412 लाभार्थियों को प्रतिमाह पेंशन का लाभ दिया गया है।

लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर




