
झारखंड में बाइक सवार 3 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, शादी से लौट रहे थे तीनों नाबालिग
झारखंड के गुमला से तीन दोस्तों की सड़क हादसे में जान जाने की दर्दनाक खबर सामने आई है। घटना उस वक्त हुई जब तीनों नाबालिग दोस्त शादी समारोह से होकर लौट रहे थे।
झारखंड के गुमला से तीन दोस्तों की सड़क हादसे में जान जाने की दर्दनाक खबर सामने आई है। घटना उस वक्त हुई जब तीनों नाबालिग दोस्त शादी समारोह से होकर लौट रहे थे। तभी उनकी मोटरसाइकिल कंट्रोल के बाहर हो गई और सीधे जाकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौत हो गई।
पेड़ से जा टकराई थी बाइक
जानकारी के मुताबिक, ये घटना गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत पूसो थाना क्षेत्र के सुरसा कोटारी गांव के पास हुई है। सोमवार शाम तीनों नाबालिग लड़के एक ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह से लौट रहे थे, इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
लड़कों की उम्र 15 और 16 साल थी
मृतकों की पहचान लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के मलंग टोली निवासी बघन उरांव के 15 साल के बेटे अमन उरांव, चमरू उरांव के 16 साल के बेटे मुन्ना उरांव तथा फगुआ उरांव के 16 साल के बेटे सहदेव उरांव के रूप में हुई है। तीनों एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। तीनों में आपस में मित्रता भी थी।
क्या बोली पुलिस?
घटना के बारे में पूसो थाना के एसआई राखो हरि महतो ने बताया कि तीनों किशोर सोमवार शाम सुरसा कोठारी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। लौटने के क्रम में कोठारी बाजार के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे एक पेड़ से जा टकराई।
झारखंड में एक अन्य हादसे की भी खबर सामने आई है। पाकुड़ में मंगलवार की सुबह सड़क हादसा में एक डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओवरटेक करने के दौरान युवक बस के चपेट में आ गया, जिससे उसका सिर कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 साल के मृदुल चंद्र के नाम से हुई है।

लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें



