सिमडेगा में दर्दनाक हादसा, स्कूटर और कार की टक्कर में 3 की मौत

लाइव हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

झारखंड के सिमडेगा में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक कार और स्कूटर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और लड़की शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह एक्सीडेंट थेथाईटानगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी गांव के पास हुआ है।

road accident news
road accident

झारखंड के सिमडेगा में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक कार और स्कूटर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और लड़की शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह एक्सीडेंट थेथाईटानगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी गांव के पास हुआ है।

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दो महिलाएं तापूडेगा गांव से कोनमेजरा की तरफ जा रही थी। इस दौरान सिमडेगा की तरफ से आ रही राउरकेला की एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से स्कूटर और कार दोनों ने नियंत्रण खो दिया और इस घटना में तीन लोगों की जान चली गई।

तीनों की मौत

इस घटना के बाद घायलों को पास के सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने तक एक महिला की मौत हो गई थी, वहीं दूसरी महिला की मौत अस्पताल पहुंचने के बाद हुई। इसके बाद दूसरी गंभीर रूप से घायल महिला को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान तीसरी महिला की भी मौत हो गई। इस घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि, टापूडेगा निवासी गीता देवी अपनी स्कूटी से एक बच्ची और एक अन्य महिला के साथ कोनमेजरा की ओर जा रही थीं। इसी दौरान सिमडेगा से राउरकेला की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार टुकूपानी के पास अनियंत्रित होकर गलत दिशा में आ गई और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

पेड़ से टकरा गई कार

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने गीता देवी को मृत घोषित कर दिया। उपचार के दौरान बच्ची संजीता कुमारी ने भी दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मंगरी देवी की हालत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई।

कार और स्कूटी जब्त

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और स्कूटी को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार कार के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण वह गलत दिशा में चला गया और स्कूटी से टकरा गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा। इसके बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़सिमडेगा में दर्दनाक हादसा, स्कूटर और कार की टक्कर में 3 की मौत