खूंटी में दर्दनाक हादसा! साइकिल-मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 की मौत
झारखंड के खूंटी जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार शाम अड़की थाना क्षेत्र में जेनाडीह गांव के पास सिंदरी-डोरिया मार्ग पर हुआ।

झारखंड के खूंटी जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार शाम अड़की थाना क्षेत्र में जेनाडीह गांव के पास सिंदरी-डोरिया मार्ग पर हुआ। हादसे के समय मोटरसाइकिल पर चालक समेत तीन लोग सवार थे।
पीछे से मारी टक्कर
इस मामले की जानकारी देते हुए अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि मोटरसाइकिल से नियंत्रण हटने के कारण चालक ने साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चारों व्यक्ति सड़क पर गिर गए। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान साइकिल सवार पूर्ण मुंडा (47), मोटरसाइकिल चालक अमृत पातर (25) और मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे आयुष पातर (17) के रूप में हुई है, जबकि उनका दोस्त सुनील पातर (25) रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में उपचाराधीन है।
नशे में थे बाइक सवार
अधिकारी ने बताया कि पूर्ण मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमृत पातर और आयुष पातर ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना उस समय हुई, जब चारों डोरिया साप्ताहिक हाट-बाजार से मानकीडीह स्थित अपने घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि सुनील की हालत गंभीर बनी हुई है। पूर्ण मुंडा के शव का पोस्टमार्टम खूंटी के सदर अस्पताल में कराया जाएगा, जबकि अन्य दो मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम रिम्स में होगा। इस मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोगों ने नशीले पदार्थ का सेवन किया हुआ था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
ट्रक खाई में गिरा, चालक-खलासी घायल
रामगढ़-रांची फोरलेन सड़क पर चुटूपालू घाटी के गंडके मोड़ के समीप शुक्रवार को सुबह लगभग 7:00 बजे लकड़ी लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। जबकि खलासी ट्रक से कूदकर घायल हो गया। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव शुरू किया।ट्रक लकड़ी लेकर रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा था। चुटूपालू घाटी में गंडके मोड़ के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।
करंट लगने से हाईवा के खलासी की मौत
बरकाकाना ओपी क्षेत्र के कोड़ी बाजार के समीप शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से हाईवा के खलासी की मौत हो गई। मृतक की पहचान रांची के नरकोपी थाना क्षेत्र के मसियातू बस्ती निवासी तबरेज अंसारी के 18 वर्षीय पुत्र तौसीम अंसारी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, चिप्स लेकर एक हाईवा शुक्रवार को सुबह में एनटीपीसी पतरातू जा रहा था। हाईवा का खलासी तौसीम अंसारी भी वाहन के ऊपर चढ़कर जा रहा था।
गढ़वा में हाथी ने अधेड़ को पटक कर मार डाला
गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र के सिंजो गांव में शुक्रवार को अहले सुबह जंगली हाथी ने एक अधेड़ को पटककर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अहले सुबह गांव में हाथी आने पर लोग उसे भगाने के लिए शोर मचा रहे थे। शोर सुनकर इंद्रदेव यादव ज्यों ही घर से बाहर निकले, हाथी ने सूंड से उठाकर कई बार उन्हें पटक दिया। उससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


