पाकुड़ में दर्दनाक हादसा! ट्रेन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत

Feb 25, 2026 02:39 pm ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

झारखंड के पाकुड़ में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक छोटी बच्ची भी शामिल है।

पाकुड़ में दर्दनाक हादसा! ट्रेन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत

पाकुड़ में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पाकुड़-रामपुरहाट रेलखंड पर नगरनबी स्टेशन के पास पोल संख्या 47/40-04/38 के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजापाड़ा निवासी 35 साल के चंदन सरदार, उनकी 29 साल की पत्नी रिम्पा सरदार और तीन साल की बेटी अर्पिता सरदार के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि तीनों रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे या किसी कारणवश पटरी के समीप मौजूद थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। शव क्षत-विक्षत अवस्था में ट्रैक के किनारे मिले, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

वंदे भारत से टकराने की आशंका

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि यह हादसा संभवतः वंदे भारत एक्सप्रेस से हुआ है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम रात में ही मौके पर पहुंच गई और शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

घर पर छाया मातम

सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा परिवार मालपहाडी क्षेत्र के विक्रमपुर गांव अपने रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से वापस लौटने के क्रम में ट्रैक पार करने के क्रम में यह हादसा हो गया।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें