तालाब में नहाने गए 3 बच्चों की मिली लाश, कोडरमा के गांव में मातम

Mar 01, 2026 09:06 am ISTMohammad Azam हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

कोडरमा में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के जयनगर के कोसमाडीह गांव में शनिवार की शाम खोंडा आहर (तालाब) में डूबने से 3 मासूमों की मौत हो गई।

तालाब में नहाने गए 3 बच्चों की मिली लाश, कोडरमा के गांव में मातम

कोडरमा में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के जयनगर के कोसमाडीह गांव में शनिवार की शाम खोंडा आहर (तालाब) में डूबने से तीन मासूमों की मौत हो गई। मृतकों में प्रदीप शर्मा की पुत्री प्रियांशु कुमारी (9), मुकेश शर्मा की पुत्री रोहित शर्मा (7) औरधर्मवीर यादव की पुत्री संध्या कुमारी (9) शामिल है। तीनों बच्चे कोसमाडीह गांव के ही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे अपने घर से नहाने के लिए शनिवार को लगभग तीन बजे निकले थे। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों को खोजबीन शुरू की। उसी दौरान एक बच्चे का शव खोंडाआहर में उपलाता दिखा। ग्रामीण जब उसे निकालने तालाब में घुसे तो तीनों बच्चे वहां मिले। तीनों की मौत हो चुकी थी।

गांव में मातम

सूचना पर जयनगर थानेदार उमानाथ सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे कोसमाडीह गांव में मातम पसरा है। तीनों मासूमों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घरों में चीख-पुकार और सन्नाटा दोनों का माहौल देखा जा रहा है। गांव के लोग भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

पलामू में कुएं में गिरने से दो बहनों की मौत

मननदोहर गांव के एक कुएं में शनिवार की दोपहर तीन बच्चियां गिर गईं। हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गई जबकि एक बच्ची को गंभीर अवस्था में छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि सूचना प्राप्त हुई की एक कुएं में तीन बच्चियां गिर गई है। मृत बच्चियों में प्रीति कुमारी (8) सोनम कुमारी (6) सगी बहनें हैं। इनके पिता उदेश यादव हैं। वहीं तीसरी बच्चे चानो अपनी मां के मननदोहर ही रह रही थी।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें