झारखंड में इस रूट पर आज से नवंबर तक 27 ट्रेनें रहेंगी रद्द, क्या है वजह

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

चक्रधपुर मंडल, बिलासपुर मंडल और मुरी स्टेशन पर विकास कार्य को लेकर मेगा और पावर ब्लॉक लिया गया है, जिससे 27 ट्रेनें 9 मई से लेकर नवंबर तक विभिन्न तिथियों में रद्द रहेंगे। जानकारी के अनुसार, मुरी स्टेशन पर विकास कार्य के लिए ट्रैफिक पावर ब्लॉक लिया गया है।

झारखंड में इस रूट पर आज से नवंबर तक 27 ट्रेनें रहेंगी रद्द, क्या है वजह

चक्रधपुर मंडल, बिलासपुर मंडल और मुरी स्टेशन पर विकास कार्य को लेकर मेगा और पावर ब्लॉक लिया गया है, जिससे 27 ट्रेनें 9 मई से लेकर नवंबर तक विभिन्न तिथियों में रद्द रहेंगे। जानकारी के अनुसार, मुरी स्टेशन पर विकास कार्य के लिए ट्रैफिक पावर ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण रांची रेलमंडल से परिचालित होने वाली सात ट्रेनें शुक्रवार से प्रभावित रहीं।

ये ट्रेनें नौ मई तक प्रभावित रहेंगी। इसमें हटिया-आदित्यपुर-हटिया एक्सप्रेस, हटिया-खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस, रांची-खड़गपुर-रांची एक्सप्रेस, बोकारो स्टील सिटी-रांची-बोकारो स्टील सिटी मेमू, ट्रेन संख्या 58663-58664 हटिया-सांकी-हटिया मेमू और ट्रेन संख्या 58665-58666 हटिया-सांकी मेमू नौ मई तक रद्द रहेगी। रेलवे की ओर से बताया गया कि इसके अलावा वर्द्धमान-हटिया-वर्द्धमान मेमू भी शुक्रवार को आंशिक रूप से रद्द रही। नौ मई को यह ट्रेन गोमो-हटिया-गोमो के बीच रद्द रहेगी।

चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्य से ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

● हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस वाया रांची दो जुलाई से 12 नवंबर रद्द रहेगी।

● रक्सौल-हैदराबाद भी पांच जुलाई से 15 नवंबर तक रद्द रहेगी।

● हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस तीन जुलाई, 7, 10, 14, 17, 21, 24, 28 व 31 जुलाई, 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 व 28 अगस्त, 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 व 29 सितंबर, 2, 6, 9, 13, 16, 20, 23, 27 व 30 अक्तूबर, 3, 6, 10, 13 और 17 नवंबर को रद्द रहेगी।

● टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस भी 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 व 28 जुलाई, 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 व 29 अगस्त, 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26 व 29 सितंबर, 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24, 27 व 31 अक्तूबर, 3, 7, 10, 14 व 17 नवंबर को रद्द रहेगी।

● हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस 7, 14, 21 व 28 जुलाई, 4, 11, 18 व 25 अगस्त, 1, 8, 15, 22 व 29 सितंबर, 6, 13, 20 व 27 अक्तूबर, 3, 10 और 17 नवंबर को अपने निर्धारित समय से एक घंटे 20 मिनट विलंब से हटिया से रवाना होगी।

रांची-मुरी मार्ग में ट्रैक पर गिरा पेड़, कई ट्रेनें प्रभावित

रांची/अनगड़ा। तेज हवा के बीच रांची-मुरी डाउन रेलखंड पर दोपहर में पेड़ गिरने से कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। रांची से रवाना हुईं चार ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। शाम 6:30 बजे तक पेड़ को हटा लिया गया। एक से डेढ़ घंटे विलंब से ट्रेनें गंतव्य के लिए रवाना हुईं। बताया गया कि गरीबरथ, मौर्य एक्सप्रेस, धनबाद इंटरसिटी, गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनें खेरवा कोचा, गंगाघाट, नामकुम और टाटीसिलवे स्टेशन पर खड़ी रही। रांची डीआरएम करुणानिधि सिंह ने कहा कि सूचना मिली थी कि आंधी से पटरी पर पेड़ की डाली गिर गई है, जिसे हटवाकर परिचालन सामान्य करवाया गया।

बिलासपुर मंडल में विकास कार्य से ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

● पुणे-हटिया एक्सप्रेस 10 व 14 जून

● हटिया-पुणे एक्सप्रेस 12 व 15 जून

● गया-लोकमान्य तिलक रांची 10 जून

● लोकमान्य तिलक-गया 12 जून

● जसीडीह एक्सप्रेस वाया रांची 12 जून

● जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस वाया रांची 15 जून को रद्द रहेगी

● हैदराबाद-रक्सौल 11 जून को रद्द

● रक्सौल-हैदराबाद 14 जून को रद्द

● चर्लपल्ली-दरभंगा 9-12 जून रद्द

● सूरत एक्सप्रेस वाया रांची 13 जून

● सूरत-मालदा टाउन 15 जून

● हटिया-एलटीटी 12-13 एलटीटी -हटिया 14-15 जून को रद्द रहेगी।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें