Hindi Newsझारखंड न्यूज़27 child smuggled to nepal in the name of good education from jharkhand
झारखंड से 27 बच्चों की तस्करी, नेपाल भेजने का आरोप; धर्म परिवर्तन की भी आशंका

झारखंड से 27 बच्चों की तस्करी, नेपाल भेजने का आरोप; धर्म परिवर्तन की भी आशंका

संक्षेप:

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस ने 27 बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतर जीवन देने के बहाने तस्करी कर नेपाल ले जाने के आरोप लगा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Dec 12, 2025 09:03 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, प. सिंहभूम
share Share
Follow Us on

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस ने 27 बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतर जीवन देने के बहाने तस्करी कर नेपाल ले जाने के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि मामले में यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्हें(बच्चों) दूसरे धर्म में परिवर्तित करने का प्रयास किया गया था। उन्होंने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब हाल ही में 27 बच्चों में से दो बच्चे तस्करों के चंगुल से भागने में कामयाब रहे और फिर घर लौटने पर उन्होंने अपने माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि जांच के तहत एक टीम को उन दोनो बच्चों के गांव में भेजा गया था जहां यह पता चला कि उस गांव के 11 अन्य बच्चों को बहला-फुसलाकर नेपाल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी (एसपी) ने बताया कि तस्करी का शिकार हुए बच्चों में से चार और बच्चे बुधवार को वापस लौट आए। एसपी ने बताया कि 11 बच्चों में से पांच अब भी नेपाल में हैं और जिला प्रशासन उन्हें वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

रेणु ने कहा कि जिले के अन्य हिस्सों के 16 बच्चों के बारे में भी इसी तरह की सूचना हमारे संज्ञान में आई है लेकिन अभी तक उससे संबंधित कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। एसपी ने बताया कि कथित तस्करी के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने मामले में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।