बिहार के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की पत्नी पर झारखंड में हमला, मारी गई गोलियां; तीन राउंड फायरिंग हुई

Jan 17, 2026 11:12 pm ISTSourabh Jain पीटीआई, गोड्डा, झारखंड
share Share
Follow Us on

गोड्डा के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि इस मामले पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी और पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। एसपी ने कहा, 'हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं और बदमाशों की तलाश कर रहे हैं।

बिहार के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की पत्नी पर झारखंड में हमला, मारी गई गोलियां; तीन राउंड फायरिंग हुई

झारखंड के गोड्डा जिले में शनिवार शाम को हुई एक वारदात में बिहार के सासाराम में एक ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की 25 साल की पत्नी को कुछ अनजान बदमाशों ने गोली मार दी। महिला का अपने पति से तलाक को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वंदना कुमारी अपने पति के साथ चल रहे तलाक के एक पुराने मामले के सिलसिले में गोड्डा कोर्ट गई थी, और वहां काम होने के बाद अपने भाई के साथ बाइक से अपने पैतृक स्थान परसा जा रही थीं, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और पत्थरगामा पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क पर उन पर गोली चला दी।

पत्थरगामा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज शिव दयाल ने बताया कि बाइक सवार बदमाश उनका पीछा कर रहे थे और सड़क पर एक सुनसान जगह पर उन्हें रोककर तीन राउंड फायरिंग की। शिव दयाल ने कहा, 'दो गोलियां पीड़िता वंदना के पास से निकल गईं, जबकि एक गोली उनकी पीठ में लग गई। जिसके बाद उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए पत्थरगामा के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया और बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में, उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर (बिहार) के एक अस्पताल में ले जाया गया।'

गोड्डा के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि इस मामले पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी और पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। एसपी ने कहा, 'हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं और बदमाशों की तलाश कर रहे हैं। इस स्टेज पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि, पीड़िता के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे गोली मारने के लिए अपराधियों को सुपारी दी थी।' साथ ही उन्होंने बताया कि तलाक का विवाद पिछले कुछ सालों से चल रहा है। महिला के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए एसपी ने कहा कि महिला की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
;;;