अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी
झारखंड में पर्यटकों के लिए सिटी टूरिस्ट टैक्स को मंजूरी दी गई है। इस पर गुरुवार को कैबिनेट की मुहर लगने के बाद राज्य के होटलों में ठहरने वाले पर्यटकों को दो प्रतिशत से पांच प्रतिशत तक टैक्स देना होगा।

झारखंड में पर्यटकों के लिए सिटी टूरिस्ट टैक्स को मंजूरी दे दी गई है। इस पर गुरुवार को कैबिनेट की मुहर लगने के बाद राज्य के होटलों में ठहरने वाले पर्यटकों को दो प्रतिशत से पांच प्रतिशत तक टैक्स देना होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कुल 40 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।
बैठक के बाद कैबिनेट की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने बताया कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और राजस्व जुटाने के लिए झारखंड सिटी टूरिस्ट टैक्स रुल्स को मंजूरी दी गई है। इसके तहत जिस होटल में जीएसटी नहीं है, वहां भारतीय पर्यटकों को दो प्रतिशत टैक्स देना होगा। वहीं, जहां 18 फीसदी से कम जीएसटी है, वहां 2.50 प्रतिशत और जहां 18 फीसदी से अधिक जीएसटी है, वहां पांच प्रतिशत टैक्स देना होगा। विदेशी पर्यटकों को भारतीय पर्यटक की तुलना में दोगुना टैक्स देना होगा।
इधर, झारखंड के मंत्री, विधायक और पूर्व विधायकों को चिकित्सा सुविधा मिलेगी। यह चिकित्सा सुविधा अखिल भारतीय पदाधिकारियों व उनके आश्रितों की तर्ज पर दी जाएगी। चिकित्सा पर खर्च होने वाली पूरी राशि का भुगतान राज्य सरकार करेगी।
कैबिनेट ने लिए गए फैसले
कैबिनेट द्वारा गुरुवार को लिए गए एक और महत्वपूर्ण फैसले के अनुसार, उच्च शिक्षण संस्थानों में तकनीकी शिक्षा ले रही छात्राओं को भी अब मानकी मुंडा छात्रवृत्ति का लाभ मिल सकेगा। कैबिनेट सचिव दादेल ने बताया कि मानकी मुंडा छात्रवृत्ति में पहले सिर्फ तकनीकी विश्वविद्यालय से जुड़े संस्थानों में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक की छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती थी, लेकिन अब सरकार ने जो निर्णय लिया है, उसके अनुसार, उच्च शिक्षा में तकनीकी शिक्षा ले रहीं सभी छात्राएं मानकी मुंडा छात्रवृत्ति से लाभान्वित हो सकेंगी। इसमें डिप्लोमा का पाठ्यक्रम करने वाली छात्राओं को वार्षिक 15 हजार रुपये और बीटेक-बीई करने वाले छात्राओं को 30 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दी जाती है।
शिशु देखभाल अवकाश में मिलेगा वेतन
शिशु देखभाल अवकाश के दौरान छुट्टी का वेतन भी मिलेगा। दो साल तक शिशु देखभाल अवकाश की छुट्टी मिलती है। इसमें पहले साल (365 दिन) की छुट्टी का 100 फीसदी वेतन मिलेगा, जबकि दूसरे साल (365 दिन) की छुट्टी का 80 फीसदी वेतन मिलेगा।
डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम अब मेदिनीनगर
डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम अब मेदिनीनगर होगा। केंद्र सरकार से सहमति मिलने के बाद राज्य सरकार ने नाम परिवर्तन के प्रस्ताव पर स्वीकृति दे दी। नेतरहाट विद्यालय के कर्मचारियों के लिए 20 प्रतिशत विशेष वेतन देने का निर्णय लिया गया है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


