Hindi Newsझारखंड न्यूज़2 roman catholic priests killed in car accident in khunti
खूंटी में दर्दनाक हादसा! ट्रक की टक्कर में उड़े कार के परखच्चे; 2 पादरियों की मौत

खूंटी में दर्दनाक हादसा! ट्रक की टक्कर में उड़े कार के परखच्चे; 2 पादरियों की मौत

संक्षेप:

झारखंड के खूंटी जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक ट्रक और कार की टक्कर में दो रोमन कैथोलिक पादरियों की मौत हो गई। इस हादसे में एक शख्स घायल भी हुआ है। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है।

Jan 08, 2026 01:13 pm ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

झारखंड के खूंटी जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक ट्रक और कार की टक्कर में दो रोमन कैथोलिक पादरियों की मौत हो गई। इस हादसे में एक शख्स घायल भी हुआ है। इस हादसे की जानकारी देते हुए खूंटी के तोरपा पुलिस थाने के इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि हादसा बुधवार देर रात रांची-सिमडेगा मेन रोड पर हुआ है। मृतकों की पहचान फादर सुशील प्रवीण और फादर सुनील भेंगरा के रूप में हुई है। दोनों डोडमा के रहने वाले थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घायल को भेजा गया अस्पताल

इस घटना में दो पादरियों की मौत हो गई और एक बुरी तरह जख्मी भी हुए हैं। इस हादसे में घायल हुए फादर जॉनसन भेंगरा को पहले खूंटी के सदर अस्पताल ले जाया गया, फिर वहां से गंभीर हालत में उन्हें रांची स्थित रिम्स में रेफर कर दिया गया। वहां उनका इलाज किया जा रहा है।

इस हादसे को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि तीनों पादरी तोरपा से डोडमा की ओर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुशील प्रवीण तिरू और फादर भेंगरा को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे को लेकर तोरपा से जेएमएम विधायक सुदीप गुरिया ने दुख जताते हुए कहा कि दोनों का जीवन सेवा, त्याग और मानवता के प्रति समर्पित था।

ये भी पढ़ें:प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, कार से कुचलकर मारा और बता दिया एक्सीडेंट
Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।