झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, खूंटी से 2 नक्सली गिरफ्तार

लाइव हिन्दुस्तान, खूंटी
Follow us on Google News
share

झारखंड के खूंटी जिले में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। प्रतिबंधित माओवादी संगठन 'पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया' (पीएलएफआई) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को जिलिंगा जंगल में छापेमारी के दौरान दोनों को पकड़ा गया।

झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, खूंटी से 2 नक्सली गिरफ्तार

झारखंड के खूंटी जिले में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। प्रतिबंधित माओवादी संगठन 'पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया' (पीएलएफआई) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को जिलिंगा जंगल में छापेमारी के दौरान दोनों को पकड़ा गया।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि खूंटी के पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के सदस्य जिलिंगा जंगल में इकट्ठा हुए हैं और वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने, अपने संगठन का विस्तार करने और इलाके में रंगदारी वसूलने की साजिश रच रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम गठित कर इन दोनों को गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया कि दोनों के पास से दो देसी तमंचे और दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पलामू में डिजिटल निगरानी शुरू

झारखंड के पलामू जिला पुलिस ने नक्सली गतिविधियों, अपराध और चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक आधुनिक डिजिटल निगरानी प्रणाली शुरू की है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि बड़े महानगरों की तर्ज पर अब पलामू में क्यू आर कोड आधारित पुलिसिंग के जरिए सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। पुलिस ने पूरे जिले में 650 ऐसे इलाकों की पहचान की है जहाँ क्यू आर कोड लगाए गए हैं। इसमें बैंक, एटीएम, ज्वेलरी शॉप और अन्य संवेदनशील क्षेत्र शामिल हैं। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में सबसे अधिक लगभग 110 क्यूआर कोड लगाए गए हैं।

पेट्रोलिंग टीम (गश्ती दल) इन चिह्नित स्थानों पर पहुँचकर क्यूआर कोड को स्कैन करेगी। स्कैन करते ही जवान और टीम का पूरा डेटा सीधे पुलिस मुख्यालय और पलामू एसपी के पास पहुँच जाएगा। सारा डेटा झारखंड पुलिस के 'रक्षक' ऐप पर रियल-टाइम अपडेट होगा।

सूत्रों ने बताया कि शहरी इलाकों की जिम्मेदारी 'टाइगर मोबाइल' को दी गई है, जबकि ग्रामीण इलाकों की निगरानी संबंधित बीट के पुलिस अधिकारी करेंगे। टाइगर मोबाइल के जवान दिन के साथ-साथ रात में भी इन इलाकों में दो से तीन बार जाकर अनिवार्य रूप से निगरानी करेंगे।

क्या बोले एसपी

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि अपराध और चोरी रोकने के साथ-साथ पेट्रोलिंग टीम को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए यह योजना तैयार की गई है। यह कदम न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाएगा, बल्कि आम जनता के बीच सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ाएगा।

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल एवं टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था। कोबरा 209 बटालियन के नेतृत्व में चलाए गए सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि हाल ही में टोंटो-गोइलकेरा के जंगलों में सुरक्षाबलों और एक लाख के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक नक्सली मारा गया था। इसके बाद से इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसी अभियान के क्रम में जब सुरक्षाबलों की टीम रूटुगुटू के दुर्गम जंगलों में पहुंची, तो वहां नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें