लातेहार में दर्दनाक हादसा! डैम में नहाने गए दो शख्स डूब गए; दोनों की मौत

Apr 05, 2026 08:36 pm ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, लातेहार
share

झारखंड के लातेहार जिले में एक दर्दनाक हादसे में शनिवार शाम दो लोगों की डैम में डूबने से मौत हो गई। यह घटना गम्हरिया डैम में करीब शाम पांच बजे हुई, जहां दोनों युवक नहाने के लिए गए थे। अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण वे डूब गए और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

लातेहार में दर्दनाक हादसा! डैम में नहाने गए दो शख्स डूब गए; दोनों की मौत

झारखंड के लातेहार जिले में एक दर्दनाक हादसे में शनिवार शाम दो लोगों की डैम में डूबने से मौत हो गई। यह घटना गम्हरिया डैम में करीब शाम 5 बजे हुई, जहां दोनों युवक नहाने के लिए गए थे। अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण वे डूब गए और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतकों की पहचान विशाल परहैया (18) और मनोज परहैया (32) के रूप में हुई है। दोनों बरवाडीह प्रखंड के नटवार टोला के निवासी थे और आपस में परिचित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

बचाने की कोशिश हुई लेकिन देर हो गई

चिपादोहर थाना प्रभारी याकीन अंसारी ने बताया कि दोनों युवक परहैया समुदाय से आते थे और शनिवार को नहाने के इरादे से डैम पहुंचे थे। इसी दौरान वे पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और डूब गए। स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो तुरंत बचाव की कोशिश की गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

पुलिस ने शवों को निकलवाया बाहर

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकलवाया गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की प्रक्रिया जारी है।

यह घटना एक बार फिर जलाशयों में नहाने के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही की ओर इशारा करती है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे डैम या गहरे जलाशयों में नहाते समय सतर्कता बरतें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें