नाबालिग लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाकर विदेशों में बेचते थे, पुलिस ने गिरिडीह से 2 को दबोचा

लाइव हिन्दुस्तान, गिरिडीह
Follow us on Google News
share

झारखंड पुलिस की सीआईडी के साइबर क्राइम थाना ने बाल यौन अपराध से जुड़ी सामग्री के अवैध प्रसार और बिक्री करने वाले बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। सीआईडी ने इस मामले में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरिडीह के कोलडीह क्षेत्र में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नाबालिग लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाकर विदेशों में बेचते थे, पुलिस ने गिरिडीह से 2 को दबोचा

झारखंड पुलिस की सीआईडी के साइबर क्राइम थाना ने बाल यौन अपराध से जुड़ी सामग्री के अवैध प्रसार और बिक्री करने वाले बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। सीआईडी ने इस मामले में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरिडीह के कोलडीह क्षेत्र में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गिरिडीह निवासी वहाब अंसारी और हसन रजा के रूप में हुई है। इस संबंध में साइबर क्राइम थाना में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अनुसंधान और तकनीकी विश्लेषण के दौरान आरोपियों के काम करने के तौर-तरीकों का खुलासा हुआ है।

टेलीग्राम चैनलों का इस्तेमाल

जांच में यह बात सामने आयी है कि आरोपी कई ऐसे टेलीग्राम चैनलों और ग्रुप्स से सक्रिय सदस्य के रूप में जुड़े हुए थे, जहां इस प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री का बड़े पैमाने पर आदान-प्रदान और प्रसार किया जा रहा था। यह नेटवर्क केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर सक्रिय था। जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी इन आपत्तिजनक सामग्री को ऑनलाइन माध्यमों से ओमान, बांग्लादेश और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के नागरिकों को भी बेच रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल और कई अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं।

इन उपकरणों की तकनीकी जांच में ऑनलाइन चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज से संबंधित सामग्री की पुष्टि हुई है। इस मामले में डिजिटल साक्ष्यों को संकलित कर आगे का अनुसंधान किया जा रहा है। साथ ही, इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें