हॉस्टल में 13 साल की लड़की हो गई गर्भवती, चतरा में प्रिंसिपल पर लगा गंभीर आरोप

Apr 10, 2026 07:48 am ISTMohammad Azam हिन्दुस्तान, चतरा
share

झारखंड के चतरा में हैरान कर देने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के हंटरगंज स्थित अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय की तीसरी कक्षा की एक 13 साल की छात्रा के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद प्रिंसपल को हिरासत में लिया गया है।

हॉस्टल में 13 साल की लड़की हो गई गर्भवती, चतरा में प्रिंसिपल पर लगा गंभीर आरोप

झारखंड के चतरा में हैरान कर देने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के हंटरगंज स्थित अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय की तीसरी कक्षा की एक 13 साल की छात्रा के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर परिजनों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद पर छात्रा को गर्भवती करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को स्कूल में हंगामा किया। वहीं हंगामे के बाद पुलिस प्रधानाध्यापक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं डीसी के आदेश पर हेडमास्टर को निलंबित करते हुए मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। आइए जानते हैं इस मामले का खुलासा कैसे हुआ।

कैसे खुला मामला

इस मामले में परिजनों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, तबीयत खराब होने पर छात्रा बुधवार को घर चली गई थी। उसकी हालत देख परिजनों को शक हुआ और एक ग्रामीण चिकित्सक से जांच कराई। जांच में गर्भवती होने की पुष्टि हुई। फिर परिजन गुरुवार को छात्रा के साथ स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर स्थानीय थानेदार स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया गया। वहीं छात्रा को थाने लाकर जांच के लिए गयाजी भेज दिया गया। अब प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान प्रिंसपल ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।

क्या बोला प्रिंसिपल

इस मामले पर प्रिंसिपल का बयान भी सामने आया है। प्रिंसिपल शंकर प्रसाद ने आरोपों को निराधार बताते हुए डीएनए जांच की चुनौती दी। कहा, जांच में अगर वे दोषी पाए गए तो हर तरह की सजा भुगतने को तैयार हैं। अब पुलिस प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं एसडीओ जहूर आलम ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। इसके बाद ही सच सामने आएगा। शिक्षा विभाग ने ऐक्शन लेते हुए आरोपी प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें