Hindi Newsझारखंड न्यूज़13 people killed in 2 days, Elephants continue to wreak havoc in West Singhbhum
2 दिन में 13 लोगों को मार डाला! झारखंड के इस जिले में हाथियों का कहर जारी

2 दिन में 13 लोगों को मार डाला! झारखंड के इस जिले में हाथियों का कहर जारी

संक्षेप:

बीते दो दिनों में एक बेकाबू हाथी ने अलग-अलग गांवों में हमला कर 13 लोगों की जान ले ली, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इस हमले में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

Jan 07, 2026 06:39 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, पीटीआई, पश्चिमी सिंहभूमि
share Share
Follow Us on

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दो दिनों में एक बेकाबू हाथी ने अलग-अलग गांवों में हमला कर 13 लोगों की जान ले ली, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इस हमले में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह वही हाथी है जो पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार हमले कर रहा है। मंगलवार देर रात हाथी नोआमुंडी और हटगामारिया थाना क्षेत्रों में घुस आया और छह लोगों को कुचलकर मार डाला। मरने वालों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। इस घटना के बाद गांवों में अफरा-तफरी मच गई।

इससे एक दिन पहले भी इसी हाथी ने कोल्हान क्षेत्र में सात लोगों की जान ले ली थी। इनमें भी एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर है। लोग रात में अपने घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।

चाईबासा के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर आदित्य नारायण ने बताया कि हाथी को आबादी वाले इलाकों से दूर भगाने के लिए वन विभाग की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। पश्चिम बंगाल के बांकोड़ा जिले से विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है, जो हाथी को जंगल की ओर लौटाने में मदद कर रहे हैं।

हाथियों की आवाजाही को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन में सुरक्षा के लिहाज से छह जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

इस बीच, भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और सरकार से हाथी आतंक का स्थायी समाधान निकालने की मांग की। साथ ही, हाथी हमलों में अनाथ हुए बच्चों के पुनर्वास और उनकी शिक्षा का खर्च उठाने की भी मांग की गई है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
;;;